दश्त-ए-बे-सम्त में रुकना भी सफ़र ऐसा था
दश्त-ए-बे-सम्त में रुकना भी सफ़र ऐसा था
ज़िंदगी भागते गुज़री मुझे डर ऐसा था
साँप लिपटे हुए शाख़ों से समर ज़हर-भरे
जिस के साए में लगी आँख शजर ऐसा था
रात भर आग बरसती है हवा जलती है
सोचता हूँ मिरे ख़्वाबों का नगर ऐसा था
अक्स-ए-उम्मीद भी मिलता न था सहराओं में
आँख तरसी थी सराबों को सफ़र ऐसा था
ढूँढता हूँ उसे नींदों से तही रातों में
हाए वो शख़्स कि जो ख़्वाब-ए-सहर ऐसा था
अब कि लौटा हूँ 'बुख़ारी' तो हूँ बेगाना सा
मेरा इस शहर से जाना तो ख़बर ऐसा था
(699) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554