ने आदमी पसंद न इस को ख़ुदा पसंद

ने आदमी पसंद न इस को ख़ुदा पसंद

है आइने में क़ैद मिरा आइना-पसंद

दो-चार दिन भी हम से निबाही नहीं गई

वो मो'तदिल मिज़ाज था मैं इंतिहा पसंद

वो ख़ुद-फ़रेब शख़्स था पत्थर-शनास था

आया न उस को कोई भी अपने सिवा पसंद

पूछे है हम ने काहे किया कुफ़्र इख़्तियार

ग़फ़लत पसंद है न हमें आसरा पसंद

ग़ौग़ा-ए-मर्ग चारों तरफ़ फैलने लगा

क्या इस जहाँ को छोड़ गए बादिया-पसंद

उस पर ही भेजता है वो आफ़त भी मौत भी

शायद उसे ग़रीब का बच्चा है ना-पसंद

आकाश एक शख़्स है दुनिया से मुख़्तलिफ़

पहली नज़र में ही तुम्हें आ जाएगा पसंद

(1015) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554