दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है

दोस्त जब ज़ी-वक़ार होता है

दोस्ती का मेयार होता है

अब तसव्वुर की सूनी वादी में

रोज़ जश्न-ए-बहार होता है

गुलशन-ए-जाँ में उन के आने से

गुल-सिफ़त कारोबार होता है

जब बिछड़ जाता है कोई अपना

ग़म ही बस रोज़गार होता है

चाँद का रक़्स हो रहा है कहीं

दिल यहाँ से निसार होता है

शाख़-दर-शाख़ होती है ज़ख़्मी

जब परिंदा शिकार होता है

(1205) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554