कुछ बला और कुछ सितम ही सही

कुछ बला और कुछ सितम ही सही

इश्क़ में फ़ुर्क़त-ए-सनम ही सही

जिस को चाहें उसे ख़ुशी दे दें

मेरे हिस्से में उन के ग़म ही सही

कितनी वीरान है सदाक़त भी

बुत-कदा गर नहीं हरम ही सही

मेरी ख़ुद्दारी-ए-वफ़ा देखो

सर झुकाने से सर क़लम ही सही

ज़िंदगी आज तेरा लुत्फ़ ओ करम

कम अगर है तो आज कम ही सही

जैसे मुमकिन हो बात रख लेना

'इंदिरा' का ज़रा भरम ही सही

(943) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554