मोहब्बत में आया है तन्हा अभी रंग

मोहब्बत में आया है तन्हा अभी रंग

बदलने लगी है मगर ज़िंदगी रंग

बहारों के आँचल में ख़ुश-बू छुपी है

गुलों की क़बा में भरे हैं सभी रंग

तुम्हारे बिना सब अधूरे हैं जानाँ

सबा फूल ख़ुश-बू चमन रौशनी रंग

जो भूले से बचपन में पकड़ी थी तितली

सुरूर-ए-वफ़ा में भी उतरा वही रंग

न जाने कहाँ से बरसती है बारिश

सजाती है तेरे अगर दिलबरी रंग

मिले 'इंदिरा' मेरा पैग़ाम उन को

लिए है मुकम्मल मिरी शाइरी रंग

(1013) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554