उस से मत कहना मिरी बे-सर-ओ-सामानी तक

उस से मत कहना मिरी बे-सर-ओ-सामानी तक

वो न आ जाए कहीं मिरी परेशानी तक

मैं तो कुछ भी नहीं करती हूँ मोहब्बत के लिए

इश्क़ वाले तो लुटा देते हैं सुल्तानी तक

कैसे सहरा में भटकता है मिरा तिश्ना-लब

कैसी बस्ती है जहाँ मिलता नहीं पानी तक

नाख़ुदा देख चुका काली घटा के तेवर

बादबाँ खोल दिए उस ने भी तुग़्यानी तक

पुर-ख़तर राह मिरी होने लगी है आसाँ

ख़ौफ़ किस का है भला तेरी निगहबानी तक

(940) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554