भीगी भीगी पलकों पर ये जो इक सितारा है

भीगी भीगी पलकों पर ये जो इक सितारा है

चाहतों के मौसम का आख़िरी शुमारा है

अम्न के परिंदों की सरहदें नहीं होतीं

हम जहाँ ठहर जाएँ वो वतन हमारा है

शाम दस्तकें देगी तब समझ में आएगा

ज़िंदगी तलातुम है मौत इक सहारा है

क्या अजब पहेली है ज़िंदगी का मेला भी

पहले ख़ुद को ढूँडा है फिर तुझे पुकारा है

आरज़ू है सूरज को आइना दिखाने की

रौशनी की सोहबत में एक दिन गुज़ारा है

(1867) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554