कभी कसक जुदाई की कभी महक विसाल की
कभी कसक जुदाई की कभी महक विसाल की
क़दम न थे ज़मीं पे जब वो उम्र थी कमाल की
कई दिनों से फ़िक्र का उफ़ुक़ उदास उदास है
न जाने खो गई कहाँ धनक तिरे ख़याल की
रफ़ाक़तों के वो निशाँ न जाने खो गए कहाँ
वो ख़ुशबुओं की रहगुज़र वो रतजगों की पालकी
किसी को खो के पा लिया किसी को पा के खो दिया
न इंतिहा ख़ुशी की है न इंतिहा मलाल की
वो रौशनी का ख़्वाब था मगर वही सराब था
उरूज में छुपी हुई थी इब्तिदा ज़वाल की
(1679) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल अशहर