रास्ता भूल गया एक सितारा अपना

रास्ता भूल गया एक सितारा अपना

चाँद ने बंद किया जब से दरीचा अपना

रोज़ आईना दिखाती है ज़माने भर को

ज़िंदगी देख ले तू भी कभी चेहरा अपना

अक्स तेरा कभी ओझल हो अगर मंज़र से

आईना ढूँढता रह जाए उजाला अपना

सोचता हूँ तिरी तस्वीर दिखा दूँ उस को

रौशनी ने कभी साया नहीं देखा अपना

ये सुलगता हुआ सहरा है निशानी उस की

रास्ता भूल गया था कोई दरिया अपना

(1597) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554