अल्लाह रे यादों की ये अंजुमन-आराई

अल्लाह रे यादों की ये अंजुमन-आराई

हँसते हुए ग़म-ख़ाने महकी हुई तन्हाई

कुछ तल्ख़ हक़ाएक़ ने मामूल बदल डाले

अपनों से कम-आमेज़ी ग़ैरों से शनासाई

ये कौन सा आलम है अफ़्सुर्दा-मिज़ाजी का

गुलशन में भी वीरानी महफ़िल में भी तन्हाई

'इक़बाल' जिधर देखो ज़ुल्मात के पहरे हैं

आसाँ-तलबी हम को किस मोड़ पे ले आई

(1072) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554