अपना घर छोड़ के हम लोग वहाँ तक पहुँचे
अपना घर छोड़ के हम लोग वहाँ तक पहुँचे
सुब्ह-ए-फ़र्दा की किरन भी न जहाँ तक पहुँचे
मैं ने आँखों में छुपा रक्खे हैं कुछ और चराग़
रौशनी सुब्ह की शायद न यहाँ तक पहुँचे
बे-कहे बात समझ लो तो मुनासिब होगा
इस से पहले कि यही बात ज़बाँ तक पहुँचे
तुम ने हम जैसे मुसाफ़िर भी न देखे होंगे
जो बहारों से चले और ख़िज़ाँ तक पहुँचे
आज पिंदार-ए-तमन्ना का फ़ुसूँ टूट गया
चंद कम-ज़र्फ़ गिले नोक-ए-ज़बाँ तक पहुँचे
(1035) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल अज़ीम