कल शब दिल-ए-आवारा को सीने से निकाला

कल शब दिल-ए-आवारा को सीने से निकाला

ये आख़िरी काफ़िर भी मदीने से निकाला

ये फ़ौज निकलती थी कहाँ ख़ाना-ए-दिल से

यादों को निहायत ही क़रीने से निकाला

मैं ख़ून बहा कर भी हुआ बाग़ में रुस्वा

उस गुल ने मगर काम पसीने से निकाला

ठहरे हैं ज़र-ओ-सीम के हक़दार तमाशाई

और मार-ए-सियह हम ने दफ़ीने से निकाला

ये सोच के साहिल पे सफ़र ख़त्म न हो जाए

बाहर न कभी पाँव सफ़ीने से निकाला

(1643) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554