कहाँ ताक़त ये रूसी को कहाँ हिम्मत ये जर्मन को

कहाँ ताक़त ये रूसी को कहाँ हिम्मत ये जर्मन को

कि देखे चश्म-ए-कज से भी मिरी शाख़-ए-नशेमन को

वफ़ा-दुश्मन ये आलम अब तो है तेरी नवाज़िश से

कि रहम आने लगा मेरी ज़बूँ-हाली पे दुश्मन को

न अब सय्याद का खटका न अब गुलचीं का अंदेशा

करम ने बाग़बाँ के फूँक डाला मेरे गुलशन को

भला इन बिजलियों की शो'ला-सामानी को क्या कहिए

जिन्हों ने टुकड़े टुकड़े कर दिया हो दश्त-ए-ऐमन को

उठाए हैं ये फ़ित्ने नर्गिस-ए-ग़म्माज़ ने वर्ना

न बुत से शैख़ को ज़िद है न का'बे से बरहमन को

लगावट का ये फ़न बाद-ए-सहर ने मुझ से सीखा है

गुलों को गुदगुदाया और न लिपटे ख़ार दामन को

(919) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554