एक बर्छी से मार जाते हो

एक बर्छी से मार जाते हो

दर पर आ जब पुकार जाते हो

हम से बदते हो शर्त फिर देखो

बार बार हार हार जाते हो

उसी रस्ते से देखता हूँ मैं

जब न तब हो दो-चार जाते हो

भला जाते तो हो खड़े ही खड़े

हम से हो हम-कनार जाते हो

यूँ चढ़ा जूता कस कमर हो चले

जब से गंगा के पार जाते हो

याद में किस की ग़ुन-ग़ुना-उन्ना

यूँ बजाते सितार जाते हो

'अज़फ़री' किस के शौक़ में दौड़े

नंगे पा मुँह-नहार जाते हो

(586) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554