कहा किस ने कि तुम ये वो न बोलो

कहा किस ने कि तुम ये वो न बोलो

मैं जाऊँ और नहीं जी दो न बोलो

मिरा गुल-रू बना है इश्क़ ओ बू को

हो आशिक़ या न हो बोलो न बोलो

न दिन दिखलावे हक़ जाने की रातें

नहीं का चोचला भूलो न बोलो

कहें जो नेक ओ बद तुम बे-दिलों को

दुर-ए-अश्क अपने जब रोलो न बोलो

सुनो शेर 'अज़फ़री' का अहल-ए-मद्रास

तुम उर्दू बीच इसे भूलो न बोलो

(679) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554