इक ज़रूरत है जो तहवील तक आ पहुँची है

इक ज़रूरत है जो तहवील तक आ पहुँची है

हर हक़ीक़त यहाँ तमसील तक आ पहुँची है

अब उख़ुव्वत पे भरोसा नहीं करती दुनिया

आगही निय्यत-ए-क़ाबील तक आ पहुँची है

ऐ मिरे मूनिस ओ ग़म-ख़्वार मुझे मरने दे

बात अब हुक्म की तामील तक आ पहुँची है

अब सुख़न-वर ही नहीं ख़ुद को मुसव्विर लिखिए

शायरी अब फ़न-ए-तश्कील तक आ पहुँची है

कोशिश-ए-अम्न-ओ-अमान में ही यहाँ लोगों की

ज़िंदगी शोरिश-ए-तावील तक आ पहुँची है

बे-हिसी देखिए इस दौर के इंसानों की

जिस्म क्या रूह की तहलील तक आ पहुँची है

फ़िक्र-ए-'मिस्दाक़' ने है ख़ास मसाफ़त कर ली

आप की आँख भी इस झील तक आ पहुँची है

(594) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554