तअल्लुक़ की कड़ी टूटी नहीं है

तअल्लुक़ की कड़ी टूटी नहीं है

उमीद-ए-ज़िंदगी टूटी नहीं है

फ़क़त मिलना-मिलाना कम हुआ है

हमारी दोस्ती टूटी नहीं है

बड़ी आँधी चली है इस चमन में

मगर कोई कली टूटी नहीं है

कमंदें फेंकिए अक़्ल ओ ख़िरद की

फ़सील-ए-आगही टूटी नहीं है

पुराने बाँस के पुल की हमारे

कोई भी आस अभी टूटी नहीं है

सुना है बावजूद-ए-ज़ोर हम ने

धनक रावण से भी टूटी नहीं है

(578) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554