आँसू भी बहा कर देख लिए सोज़-ए-ग़म-ए-पिन्हाँ कम न हुआ

आँसू भी बहा कर देख लिए सोज़-ए-ग़म-ए-पिन्हाँ कम न हुआ

दिल में तिरी उल्फ़त का शोला शोला ही रहा शबनम न हुआ

दुनिया की बहारों में खो कर मैं अपनी नज़र से छुप जाता

सद-शुक्र दिल-ए-आगाह मिरा दिल बन गया जाम-ए-जम न हुआ

था दाग़-ए-तमन्ना रूह-शिकन कुछ हिम्मत-ए-ग़म काम आ ही गई

दिल में तो बड़े तूफ़ान उठे आँसू न बहे मातम न हुआ

हम शुक्र-ए-सितम यूँ करते हैं जैसे कोई नेमत मिल जाए

लेकिन ये तिरा अंदाज़-ए-नज़र नश्तर ही रहा मरहम न हुआ

बिखरे हुए तिनके चुन चुन कर तामीर नशेमन कर तो लिया

तामीर-ए-नशेमन से लेकिन एहसास-ए-तबाही कम न हुआ

काफ़ी है 'फ़रीदी' को वो नज़र जो मरहम-ए-ज़ख़्म-ए-हस्ती है

तू ने जिसे अपना ग़म बख़्शा फिर उस को किसी का ग़म न हुआ

(522) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554