दिल-ए-बे-क़रार चला तो था गिला-ए-हयात लिए हुए

दिल-ए-बे-क़रार चला तो था गिला-ए-हयात लिए हुए

ग़म-ए-इश्क़ रूह पे छा गया ग़म-ए-काएनात लिए हुए

कभी बे-इरादा छलक गई थी किसी के ज़िक्र पे चश्म-ए-नम

वो हैं मुझ से आज भी बद-गुमाँ वही एक बात लिए हुए

मिरे दिल के साथ ही छीन ले मिरी ख़ुद-शनास निगाह भी

मैं तिरे क़रीब न आऊँगा ये तवहहुमात लिए हुए

कभी तुझ पे अपना गुमान है कभी ख़ुद पे तेरा गुमान है

मिरे किर्दगार कहाँ रहूँ ये तसव्वुरात लिए हुए

शब-ए-इंतिज़ार के ब'अद फिर न हुई तुलू कोई सहर

मिरी उम्र सारी गुज़र गई यही एक रात लिए हुए

तुझे नाज़-ए-ज़ब्त बजा सही मगर ऐ 'फ़रीदी'-ए-सादा-दिल

कोई चश्म-ए-शोला-मिज़ाज है तिरे दिल की बात लिए हुए

(556) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554