हर कड़े वक़्त पे आईना दिखाया है मुझे
हर कड़े वक़्त पे आईना दिखाया है मुझे
ज़िंदगी तू ने बड़े प्यार से बरता है मुझे
बढ़ के चूमे हैं ग़म-ए-इश्क़ ने भी मेरे क़दम
ग़म-ए-दौराँ ने भी आँखों पे बिठाया है मुझे
राह-ए-पुर-पेच पे है ज़ुल्फ़-ए-रसा का धोका
दश्त-ए-आग़ोश-ए-तमन्ना नज़र आया है मुझे
अपने ग़म-ख़्वार के अश्कों को तका करता हूँ
गर्दिश-ए-वक़्त ने पलकों पे सजाया है मुझे
अब किसी दर्द का शिकवा न किसी ग़म का गिला
मेरी हस्ती ने बड़ी देर में पाया है मुझे
मैं ग़म-ए-दहर की चादर में छुपा बैठा था
रात भर आ के तिरी याद ने ढूँडा है मुझे
(581) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554