गुदाज़ तक ही ख़राबी हुनर सँभालेगा

गुदाज़ तक ही ख़राबी हुनर सँभालेगा

ये ख़ाक-ए-सोख़्ता कब कूज़ा-गर सँभालेगा

ख़तर-पज़ीर हूँ उस बे-दिली में गिर्या भेज

ये ज़लज़ला ही मिरे बाम-ओ-दर सँभालेगा

तू ही तो इक सदफ़-ए-दिल की आबरू है मगर

ये आब कितने दिनों तक गुहर सँभालेगा

ये देखना है कि तूफ़ान-ए-रेगज़ार में तू

ज़माम-ए-सम्त कि ज़ाद-ए-सफ़र सँभालेगा

गिरानी-ए-शब-ए-ख़ामोश-ए-बे-हिसाब के बअ'द

हिसाब जितना है मुर्ग़-ए-सहर सँभालेगा

मिलाओ इश्क़ में कुछ रंज-ए-रोज़गार से आब

बहुत न बादा-ए-ख़ालिस जिगर सँभालेगा

(571) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554