तिरे दीवाने इज़हार-ए-मोहब्बत कर नहीं सकते

तिरे दीवाने इज़हार-ए-मोहब्बत कर नहीं सकते

मोहब्बत कर के तौहीन-ए-मोहब्बत कर नहीं सकते

तअ'ल्लुक़ ख़ास है दिल को ख़याल-ए-रंज-ओ-राहत से

किसी को हम शरीक-ए-रंज-ओ-राहत कर नहीं सकते

जो शैदा हैं मोहब्बत के जो दीवाने हैं उल्फ़त के

वो अपने दुश्मनों से भी अदावत कर नहीं सकते

जवाँ हैं जिन के पहलू में ख़याल-ए-पास ख़ुद्दारी

ज़रूरत में भी इज़हार-ए-ज़रूरत कर नहीं सकते

किया ईमान ताज़ा क़ामत-ए-दिलदार ने ऐसा

'सफ़ीर' अब हम भी इंकार-ए-क़यामत कर नहीं सकते

(858) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554