पैहम उदासियों से बयाबाँ है ज़िंदगी

पैहम उदासियों से बयाबाँ है ज़िंदगी

दिल में बहार हो तो गुलिस्ताँ है ज़िंदगी

ऐ इंतिहा-ए-कश्मकश-ए-शेख़-ओ-बरहमन

हिन्दू है ज़िंदगी न मुसलमाँ है ज़िंदगी

बे-चैनियों में ग़र्क़ है सरमाया-ए-हयात

ताबीर-हा-ए-ख़्वाब-ए-परेशाँ है ज़िंदगी

है मौत इख़्तिताम परेशानियों का नाम

जब तक ये ज़िंदगी है परेशाँ है ज़िंदगी

ग़ाफ़िल नहीं तो क्यूँ नहीं अंजाम पर नज़र

हर लहज़ा हर-नफ़स जो गुरेज़ाँ है ज़िंदगी

हैं मुख़्तलिफ़ फ़साना-ए-हस्ती की सुर्ख़ियाँ

पिन्हाँ कहीं कहीं पे नुमायाँ है ज़िंदगी

नज़्ज़ारा-ए-जमाल से ग़श हूँ मैं ऐ 'सफ़ीर'

बेहोश मुझ को देख के हैराँ है ज़िंदगी

(702) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554