कोहसार के दामन में हवा तेज़ बहुत है

कोहसार के दामन में हवा तेज़ बहुत है

पर ये कि मिरा दोस्त कम-आमेज़ बहुत है

इतना न हुए होते हम अफ़्सुर्दा वतन में

हिजरत में तिरी याद ग़म-अंगेज़ बहुत है

हुस्न आता है अश्या में मौक़ा से महल से

हर मार-ए-सियह-ज़ुल्फ़ दिल-आवेज़ बहुत है

बरसात के मौसम में करे नाला न कोई

बारिश से यहाँ सैल-ए-रवाँ तेज़ बहुत है

जो नूर है चेहरे पे इबादत के एवज़ है

'आबिद' का तो इन अश्या से परहेज़ बहुत है

(666) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554