सर्दी-ओ-गर्मी-ओ-बरसात में आ जाता है

सर्दी-ओ-गर्मी-ओ-बरसात में आ जाता है

मुझ से मिलने वो मज़ाफ़ात में आ जाता है

फ़स्ल-ए-गुल आने पे हो जाती है वीरानी दूर

दिल ख़राबे से ख़राबात में आ जाता है

कभी दानिस्ता अदा हो कभी ना-दानिस्ता

नाम तेरा मिरी हर बात में आ जाता है

जिस्म की नश्व-ओ-नुमा सूरत-ए-अशिया-ए-ज़मीं

रू-ए-ख़ूबाँ फ़लकिय्यतत में आ जाता है

इश्क़ का सब्र-ओ-तहम्मुल ही से क़ाएम है वक़ार

नाला फ़रियाद ख़ुराफ़ात में आ जाता है

ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ से होती है ख़ुदा की ख़िदमत

इश्क़ मख़्लूक़-ए-इबादात में आ जाता है

बंदा हो जाता है जब ख़ूगर-ए-मुश्किल 'आबिद'

ज़ाइक़ा तल्ख़ी-ए-हालात में आ जाता है

(788) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554