आँसुओं में कभी ढली है रात
आँसुओं में कभी ढली है रात
दर्द बन के कभी उठी है रात
कोई सूरज कहीं से आ जाए
कितनी वीरान हो गई है रात
सुब्ह से हम-कलाम होने को
ज़ीना ज़ीना उतर रही है रात
फिर उजालों का ख़ूँ हुआ शायद
क़त्ल-गाहों में बट गई है रात
दिल में कोहराम कम न होगा 'असर'
तुम भी सो जाओ सो गई है रात
(656) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद अली असर