मता-ए-उम्र-ए-गुज़िश्ता समेट कर ले जा

मता-ए-उम्र-ए-गुज़िश्ता समेट कर ले जा

जो हो सके तो मिरा दर्द अपने घर ले जा

तू जा रहा है तो मेरी सिसकती आँखों से

सुलगती शाम पिघलती हुई सहर ले जा

उचटती आँखों से तहज़ीब का सफ़र कैसा

तू अपने-आप को तारीख़ के उधर ले जा

हुज़ूर-ए-दोस्त इक आईना जगमगाता है

तू अपनी ज़ात का पैकर तराश ले कर ले जा

सुलग रही है तिरी याद मिरी रग रग में

अब अपनी याद मिरे दिल से छीन कर ले जा

'असर' के पास तो कुछ भी नहीं हुनर के सिवा

तू बे-हुनर है तो सरमाया-ए-हुनर ले जा

(552) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554