दिल को हलाक-ए-जल्वा-ए-जानाँ बनाइए

दिल को हलाक-ए-जल्वा-ए-जानाँ बनाइए

इस बुत-कदे को काबा-ए-ईमाँ बनाइए

तूफ़ान बन के उठिए जहान-ए-ख़राब में

हस्ती को इक शरारा-ए-रक़्साँ बनाइए

दौड़ाइए वो रूह कि हर ज़र्रा जाग उठे

उजड़े हुए वतन को गुलिस्ताँ बनाइए

फिर दीजिए निगाह को पैग़ाम-ए-जुस्तुजू

मंज़िल से क्यूँ नज़र को गुरेज़ाँ बनाइए

आख़िर तो ख़त्म होंगी कहीं क़ैद की हदें

यूसुफ़ को आप रौनक़-ए-ज़िंदाँ बनाइए

फिर अपने दिल में कीजिए पैदा कोई तड़प

फिर मुश्किल-ए-हयात को आसाँ बनाइए

'जौहर' असीरियों की कोई इंतिहा भी है

आज़ाद इक निज़ाम-ए-परेशाँ बनाइए

(1259) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554