बरसों घिसा-पिटा हुआ दरवाज़ा छोड़ कर

बरसों घिसा-पिटा हुआ दरवाज़ा छोड़ कर

निकलूँ न क्यूँ मकान की दीवार तोड़ कर

पानी तो अब मिलेगा नहीं रेगज़ार में

मौक़ा' है ख़ूब देख लो दामन निचोड़ कर

अब दोस्तों से कोई शिकायत नहीं रही

दिन भी चला गया मुझे जंगल में छोड़ कर

ता'मीर से बुलंद है तख़रीब का मक़ाम

इक से हज़ार हो गया आईना तोड़ कर

अपने बदन के साथ रहूँ तो अज़ाब है

मर जाऊँगा मैं जाऊँ अगर इस को छोड़ कर

क्यूँ सर खपा रहे हो मज़ामीं की खोज में

कर लो जदीद शायरी लफ़्ज़ों को जोड़ कर

(488) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar Poem for Youth in PDF. Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar is a Poem on Inspiration for young students. Share Barson Ghisa-piTa Hua Darwaza ChhoD Kar with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.