गिरह में रिश्वत का माल रखिए

गिरह में रिश्वत का माल रखिए

ज़रूरतों को बहाल रखिए

बिछाए रखिए अँधेरा हर-सू

सितारा कोई उछाल रखिए

अरे ये दिल और इतना ख़ाली

कोई मुसीबत ही पाल रखिए

जहाँ कि बस इक तिलिस्म सा है

न टूट जाए ख़याल रखिए

तुड़ा-मुड़ा है मगर ख़ुदा है

इसे तो साहब सँभाल रखिए

तमाम रंजिश को दिल से 'अल्वी'

वो आ रहा है निकाल रखिए

(553) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554