घर से बाहर किस बला का शोर था

घर से बाहर किस बला का शोर था

मेरे घर में जैसे मैं ख़ुद चोर था

मैं ने दिल में झाँक कर देखा उसे

फिर उसी का अक्स चारों ओर था

पहले नाचा और फिर रोने लगा

मेरा दिल भी जैसे कोई मोर था

घर के अंदर ख़ाक खाने को न थी

सरहदों पर दुश्मनों का ज़ोर था

मैं ने कल रस्ते में देखा था उसे

मुझ को क्या मालूम था वो चोर था

रात भर 'अल्वी' को मैं पढ़ता रहा

यार वो शाएर तो सच-मुच बोर था

(550) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha In Hindi By Famous Poet Mohammad Alvi. Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha is written by Mohammad Alvi. Complete Poem Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha in Hindi by Mohammad Alvi. Download free Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha Poem for Youth in PDF. Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share Ghar Se Bahar Kis Bala Ka Shor Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.