सातवीं मंज़िल से कूदा चाहिए

सातवीं मंज़िल से कूदा चाहिए

ख़ुद-कुशी करने को और क्या चाहिए

अपने हाथों अपनी आँखें फोड़ कर

चार-सू अपने को देखा चाहिए

आइने में कोई रहता है ज़रूर

कौन है चुपके से पूछा चाहिए

नींद के कमरे में दम घुटने लगा

ख़्वाब की खिड़की को खोला चाहिए

'फ़ैज़'-साहिब शेर क्यूँ कहते नहीं

'फ़ैज़'-साहिब शेर कहना चाहिए

तुम से बीवी को शिकायत हो अगर

तो 'सलीम'-अहमद को पढ़ना चाहिए

आओ 'अल्वी' उस के घर की बत्तियाँ

बुझ गईं अब घर को चलना चाहिए

(486) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554