अकेली औरत और टी-वी

शौहर की मौत के ब'अद

घर में वो

अकेली रह गई थी!

वक़्त काटे न कटता था

छोटा सा घर

बहुत बड़ा लगता था!

गुज़रा हुआ

अच्छा समय याद आता था

तन्हाई का एहसास

अंदर ही अंदर

खाए जाता था!

घबरा के उस ने

टी-वी पाल लिया

हँसते गाते टी-वी ने

उसे सँभाल लिया!!

(507) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554