हवा सर्द है

हवा सर्द है

रास्ते का दिया ज़र्द है

हर तरफ़ धुँद है

गर्द है

दूर से जो चला आ रहा है

वो साया है लेकिन

न जाने वो औरत है

या मर्द है

मैं दरीचे में

तन्हा खड़ा सोचता हूँ

रात के पास मेरे लिए क्या है

अन-जानी ख़ुशियाँ हैं या

कल का बासी पुराना

फफूंदी लगा दर्द है

हवा सर्द है

(510) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554