कौन?

कभी दिल के अंधे कुएँ में

पड़ा चीख़ता है

कभी दौड़ते ख़ून में

तैरता डूबता है

कभी हड्डियों की सुरंगों में बत्ती जला कर

यूँही घूमता है

कभी कान में आ के

चुपके से कहता है तू अब तलक जी रहा है?

बड़ा बे-हया है!

मिरे जिस्म में कौन है ये

जो मुझ से ख़फ़ा है

(940) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554