वो मिले तो बे-तकल्लुफ़ न मिले तो बे-इरादा
वो मिले तो बे-तकल्लुफ़ न मिले तो बे-इरादा
न तरीक़-ए-आश्नाई न रुसूम-ए-जाम-ओ-बादा
तिरी नीम-कश निगाहें तिरा ज़ेर-ए-लब तबस्सुम
यूँही इक अदा-ए-मस्ती यूँही इक फ़रेब-ए-सादा
वो कुछ इस तरह से आए मुझे इस तरह से देखा
मिरी आरज़ू से कम-तर मिरी ताब से ज़ियादा
ये दलील-ए-ख़ुश-दिली है मिरे वास्ते नहीं है
वो दहन कि है शगुफ़्ता वो जबीं कि है कुशादा
वो क़दम क़दम पे लग़्ज़िश वो निगाह-ए-मस्त साक़ी
ये तराश-ए-ज़ुल्फ़-ए-सरकश ये कुलाह-ए-कज-निहादा
(937) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहम्मद दीन तासीर