शिकवा-ए-बेजा की क्या उन से शिकायत हम करें

शिकवा-ए-बेजा की क्या उन से शिकायत हम करें

कुछ तो हैं पहले ही बरहम और क्या बरहम करें

वो तवज्जोह दें तो हो आरास्ता बज़्म-ए-हयात

वो निगाहें फेर लें तो अंजुमन बरहम करें

यूँ बदल लें ताला-ए-ख़ुर्शीद से बख़्त-ए-सियाह

आसमाँ की तरह सर को तेरे दर पर ख़म करें

आइना-दार-ए-नमूद-ए-हुस्न रोज़-अफ़्ज़ूँ जो हो

हम कहाँ से रोज़ पैदा इक नया आलम करें

आगही सर-चश्मा-ए-रंज-ओ-अलम 'तासीर' है

हम ख़ुशी से ही नहीं वाक़िफ़ तो फिर क्या ग़म करें

(784) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554