जिधर देखिए है क़यामत की दुनिया

जिधर देखिए है क़यामत की दुनिया

मुसीबत है गोया मोहब्बत की दुनिया

तिरे हुस्न की नूर-अफ़्शानियों से

है मा'मूर हर दम मोहब्बत की दुनिया

दिल-ए-मुज़्तरिब ऐसा मुमकिन कहाँ है

मसर्रत दिखाए मोहब्बत की दुनिया

कभी हसरतों से कभी आफ़तों से

है आबाद हर-दम मोहब्बत की दुनिया

न जा 'फ़ैज़' दुनिया की रंगीनियों पर

सरासर है धोका मोहब्बत की दुनिया

(519) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554