हो ख़ुशी में तिरी ख़ुशी मेरी

हो ख़ुशी में तिरी ख़ुशी मेरी

काश ऐसी हो ज़िंदगी मेरी

मक़्सद-ए-ज़िंदगी समझता हूँ

काम आई है बे-सरी मेरी

छीन कर आप ने मिरी ख़ुशियाँ

कर दीं बेकार ज़िंदगी मेरी

मुझ को एहसास हो गुनाहों का

कर दो बेदार आगही मेरी

'फ़ैज़' का दिल न तोड़िए साहब

बख़्श दीजे मुझे ख़ुशी मेरी

(589) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554