हाल-ए-दिल अपना लिखूँ हाल तुम्हारा लिक्खूँ

हाल-ए-दिल अपना लिखूँ हाल तुम्हारा लिक्खूँ

तू ही बतला कि तिरे ख़त में मैं क्या क्या लिक्खूँ

उन को अपनाने की सब कोशिशें नाकाम हुईं

बाज़ी-ए-इश्क़ में अब अपने को हारा लिक्खूँ

जिस में तस्वीर नज़र आती थी हर वक़्त तिरी

आइना टूट गया अब वो तुम्हारा लिक्खूँ

गर गरेबाँ ही सलामत है न दामन उस का

कैसी हालत में है दीवाना तुम्हारा लिक्खूँ

'फ़ैज़' हालात हैं जो कुछ भी करम है उस का

क्यूँ न हर हाल को एहसान तुम्हारा लिक्खूँ

(549) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554