उजड़े हुए हैं शहर के दीवार-ओ-दर न जा

उजड़े हुए हैं शहर के दीवार-ओ-दर न जा

दिल की रिवायतें हैं बड़ी मो'तबर न जा

पहना न ख़्वाहिशों को लिबास-ए-बरहनगी

शब की मसाफ़तों में ब-रंग-ए-सहर न जा

कुछ देर और गर्मी-ए-बाज़ार देख ले

ले कर हुजूम-ए-हसरत-ए-नज़ारा घर न जा

हाँ मैं शिकस्ता-दिल हूँ मगर आइना तो हूँ

तू अपना रंग देख मिरे हाल पर न जा

वो भी तो आएगा सर-ए-मैदान-ए-आरज़ू

आख़िर हवा चलेगी अभी से बिखर न जा

लोगों ने कर लिए हैं मुक़फ़्फ़ल मसाम भी

ख़ालिद मिसाल-ए-दस्त-ए-सबा दर-ब-दर न जा

(786) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554