हुस्न की जितनी बढ़ीं रानाइयाँ

हुस्न की जितनी बढ़ीं रानाइयाँ

इश्क़ के सर हो गईं रुस्वाइयाँ

उस निगाह-ए-नाज़ का आलम न पूछ

छू गई जो क़ल्ब की गहराइयाँ

वो हरीम-ए-नाज़ में बेचैन हैं

याद आती हैं मिरी तन्हाइयाँ

उन हसीं आँखों में आँसू आ गए

आह मेरे इश्क़ की रुस्वाइयाँ

महफ़िल-ए-दुनिया को ठुकरा दूँ मगर

जल्वा-फ़रमा हैं तिरी रानाइयाँ

हुस्न के दामन पे धब्बा आ गया

दूर जा पहुँचें मिरी रुस्वाइयाँ

मेरे क़दमों में है ऐश-ए-जावेदाँ

तेरे ग़म की हैं करम-फ़रमाइयाँ

इश्क़ की फ़ितरत है 'आरिफ़' बेबसी

चल नहीं सकतीं तिरी ख़ुद-आराइयाँ

(1379) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554