अपना हर इक उसूल मुझे हारना पड़ा
अपना हर इक उसूल मुझे हारना पड़ा
थी जीत ही फ़ुज़ूल मुझे हारना पड़ा
तदबीर मेरी एक न मानी बहार ने
पतझड़ के आगे फूल मुझे हारना पड़ा
एज़ाज़ ए'तिमाद है उस का दिया हुआ
गरचे न था क़ुबूल मुझे हारना पड़ा
उस की ख़ुशी थी बाइस-ए-फ़त्ह-ए-हयात-ए-नौ
जब वो हुआ मलूल मुझे हारना पड़ा
जब तक हवा थी साफ़ था मैदान हाथ में
आँखों में आई धूल मुझे हारना पड़ा
मेरे भी क्या नसीब कि वक़्त-ए-दुआ 'मुहीत'
शेरों का था नुज़ूल मुझे हारना पड़ा
(608) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554