है वज्ह-ए-तमाशा-ए-जहाँ दिल-शिकनी भी

है वज्ह-ए-तमाशा-ए-जहाँ दिल-शिकनी भी

मंज़ूर है ऐ दोस्त! ये नेज़े की अनी भी

शादाब दरख़्तों के भी साए हैं गुरेज़ाँ

इक जुर्म हुई मेरी ग़रीब-उल-वतनी भी

पीते ही रहे गर्दिश-ए-अय्याम के हाथों

सहबा-ए-मलामत भी ग़म-ए-तअना-ज़नी भी

सोचा था कि उस बज़्म में ख़ामोश रहेंगे

मौज़ू-ए-सुख़न बन के रही कम-सुख़नी भी

ऐ सिलसिला-ए-निकहत-ए-गेसू के असीरो!

है इश्क़ में इक मरहला-ए-कोह-कनी भी

वीरान जज़ीरों की तरह ख़ुश्क हैं आँखें

बेकार है ऐ दर्द तिरी नाला-ज़नी भी

ऐ नाज़िश-ए-सद-रंग न कर उन से तग़ाफ़ुल

है ख़ाक-नशीनों से तिरी गुल-बदनी भी

(910) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554