एहतिमाम-ए-रसन-ओ-दार से किया होता है

एहतिमाम-ए-रसन-ओ-दार से किया होता है

जिस क़दर ज़ुल्म बढ़े अज़्म सिवा होता है

सौत ओ आहंग ही पैराया-ए-इज़हार नहीं

बे-नवाई में भी अंदाज़-ए-नवा होता है

ग़म-ज़दो दायरा-ए-ग़म से निकल कर देखो

दर्द से दर्द का एहसास बड़ा होता है

इतने बदले गए आदाब कि अब महफ़िल में

दिल की धड़कन पे भी एहसास-ए-सज़ा होता है

रविश-ए-वक़्त से मायूस न हों अहल-ए-नज़र

सानेहा क़िस्मत-ए-अरबाब-ए-वफ़ा होता है

(767) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554