ता-देर हम ब-दीदा-ए-तर देखते रहे

ता-देर हम ब-दीदा-ए-तर देखते रहे

यादें थीं जिस में दफ़्न वो घर देखते रहे

क्या क्या न ए'तिबार दिया इक सराब ने

हर-चंद तिश्ना-लब थे मगर देखते रहे

सूरज चढ़ा तो फिर भी वही लोग ज़द में थे

शब भर जो इंतिज़ार-ए-सहर देखते रहे

सेहन-ए-चमन को अपने लहू से सँवार कर

दस्त-ए-हवस में हम गुल-ए-तर देखते रहे

ये दिल ही जानता है कि किस हौसले के साथ

नाक़दरी-ए-मता-ए-हुनर देखते रहे

'मोहसिन' उरूज-ए-कम-नज़राँ सानेहा नहीं

ये सानेहा है अहल-ए-नज़र देखते रहे

(962) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554