तू कभी ख़ुद को बे-ख़बर तो कर
तू कभी ख़ुद को बे-ख़बर तो कर
अपनी जानिब भी इक नज़र तो कर
ग़लत-अंदाज़ इक निगाह सही
मेरी हस्ती को मो'तबर तो कर
वक़्फ़ा-ए-उम्र है कि अर्सा-ए-हश्र
इस मसाफ़त को मुख़्तसर तो कर
रहबरी का भरम भी रख लूँगा
मुझ को मानूस-ए-रहगुज़र तो कर
आइना आइना तिरा परतव
आइना आइना गुज़र तो कर
मैं ने जिस तरह ज़ीस्त काटी है
एक दिन ही सही बसर तो कर
वक़्त कोह-ए-गिराँ सही 'मोहसिन'
आब-ए-जू की तरह सफ़र तो कर
(771) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन भोपाली