दस्तकें सुनते हैं सब दर खोलता कोई नहीं
दस्तकें सुनते हैं सब दर खोलता कोई नहीं
ख़ौफ़ घर मैं इस क़दर है बोलता कोई नहीं
इक हुजूम-ए-ताइराँ है बे-सकत बे-हौसला
बाल-ओ-पर होते हुए पर तोलता कोई नहीं
ऐ निगार-ए-सुब्ह तेरी कार-फ़रमाई की ख़ैर
अब रग-ओ-पै में अँधेरे घोलता कोई नहीं
ऐ कनार-ए-बहर ये बे-ए'तिनाई किस लिए
सीपियाँ मौजूद हैं और रोलता कोई नहीं
इस्तक़ामत है क़यामत की सर-ए-दरिया-ए-ग़म
हर सफ़ीना मौज पर है डोलता कोई नहीं
(732) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
मोहसिन एहसान