छुपे हुए थे जो दिल में वो डर पुराने थे

छुपे हुए थे जो दिल में वो डर पुराने थे

कि रास्ते थे नए हम-सफ़र पुराने थे

मैं उड़ रहा था फ़ज़ा में इक एहतियात के साथ

मुझे ख़बर थी मिरे बाल-ओ-पर पुराने थे

तमाम-शहर नई रौशनी में था मल्बूस

मगर घरों के सभी बाम-ओ-दर पुराने थे

मुझे तलाश हमेशा नए चराग़ों की थी

कि आसमानों के शम्स-ओ-क़मर पुराने थे

थी जिन की लौ से दयार-ए-सुख़न में ताबानी

वो ताक़ ताक़ चराग़-ए-हुनर पुराने थे

(772) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554