शहर का शहर लुटेरा है नज़र में रखिए

शहर का शहर लुटेरा है नज़र में रखिए

अब मता-ए-ग़म-ए-जानाँ भी न घर में रखिए

क्या ख़बर कौन से रस्ते में वो रहज़न मिल जाए

अपना साया भी न अब साथ सफ़र में रखिए

अब कहीं से न ख़रीदार-ए-वफ़ा आएगा

अब कोई जिंस न बाज़ार-ए-हुनर में रखिए

सर-ए-दीवार वो ख़ुर्शीद-ब-कफ़ आया है

अब चराग़-ए-दिल-ओ-जाँ राहगुज़र में रखिए

शो'ला-ए-दर्द लिए दिल-ज़दगाँ निकले हैं

अब कोई आग नई बर्क़-ओ-शरर में रखिए

चश्मा-ए-चशम पे 'मोहसिन' वो नहाने आया

अब सदा उस को इसी दीदा-ए-तर में रखिए

(1354) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554